Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के जबलपुर एयरपोर्ट का शेड बारिश के दौरान गिरा, आयकर अफसर की कार हुई क्षतिग्रस्त

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 28 June, 2024
मध्य प्रदेश के जबलपुर एयरपोर्ट का शेड गुरुवार को बारिश के दौरान एक आयकर अफसर की कार पर गिर गया जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने X पर लिखा, "इसका उद्घाटन नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) ने 3 महीने पहले ही किया था...पहली बारिश भी न झेल पाया, यह भ्रष्टाचार नहीं तो और क्या है?"