अंतरिम बजट पेश किए जाने के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार
केंद्रीय अंतरिम बजट 2024 पेश किए जाने के बाद बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 106.81 अंक लुढ़ककर 71,645.30 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 28.25 अंक गिरकर 21,697.45 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि अंतरिम बजट पेश किए जाने से पहले आज सेंसेक्स 246.67 अंक चढ़कर 71,998.78 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 54.95 अंक बढ़कर 21,780.65 पर खुला था।


