Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत-पाक के विश्व कप मैच में बम धमाके की धमकी देने वाले शख्स को किया गया गिरफ्तार

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 11 October, 2023
गुजरात पुलिस ने 14 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान के वनडे विश्व कप मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में बम धमाके की धमकी वाला ईमेल भेजने के आरोप में 29-वर्षीय करण मावी नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। मावी ने 9 अक्टूबर को बीसीसीआई को यह धमकी भरा ईमेल भेजा था जिसका सब्जेक्ट 'हमारा काम है' था।