पूर्व प्रेमी ने नवी मुंबई में लड़की की हत्या कर की खुदकुशी, 34 दिन बाद मिला लड़की का शव
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में 34-दिन पहले लापता हुई 19-वर्षीय लड़की का शव मिला है। बकौल पुलिस, लड़की के ब्रेकअप करने पर पूर्व प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर आत्महत्या कर ली थी। युवक के फोन में मिले सुसाइड नोट में लिखे नंबर की मदद से लड़की का शव ढूंढा गया जो एक पेड़ का नंबर था।
read more at इंडिया टीवी


