Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीलंका ने भारत समेत 7 देशों के लोगों को अगले साल 31 मार्च तक मुफ्त वीज़ा देने का किया एलान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 24 October, 2023
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने एलान किया है कि श्रीलंकाई कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारत समेत 7 देशों के लोगों को अगले साल 31 मार्च तक मुफ्त वीज़ा जारी करने को मंज़ूरी प्रदान की है। इन देशों में चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। इसका उद्देश्य अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है।