Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुलिस अफसर के बेटे ने दिल्ली में रोडरेज की संदिग्ध घटना में शख्स को सिर में मारी गोली

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 26 August, 2021
दिल्ली एयरपोर्ट के पास बुधवार सुबह एक पुलिस अफसर के बेटे ने रोडरेज की संदिग्ध घटना में एक शख्स को सिर में कथित तौर पर गोली मार दी जो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रहे पीड़ित ने आरोपी की कार को दो-बार ओवरटेक करने की कोशिश की थी।