टीआरएस सांसदों के विरोध के बीच दूसरे दिन सिर्फ 15 मिनट ही कार्य कर पाई लोकसभा
संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसदों के तख्तियों के साथ किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए एक कानून और अन्य संबंधित विषयों के विरोध में नारे लगाने के चलते लोकसभा मंगलवार को सिर्फ 15 मिनट ही कार्य कर पाई। इस दौरान अन्य सभी विपक्षी सांसद अपनी सीटों पर ही थे।


