Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरी मर्सिडीज़ कार, बची कार सवार सभी की जान

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 18 April, 2024
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में गुरुवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक मर्सिडीज़ कार बेकाबू होने के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिर गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कहा कि हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि हादसे के बाद कार के एयरबैग्स खुल गए थे।