जडेजा की गेंद छोड़ने के बाद क्लीन बोल्ड हुए बेयरस्टो, उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो हुआ वायरल
हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी के 28वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने रवींद्र जडेजा की गेंद छोड़ने का फैसला किया लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई। बेयरस्टो ने जडेजा की पिछली गेंद के टर्न को ध्यान में रखते हुए गेंद छोड़ी थी। डिसमिसल के बाद बेयरस्टो गेंद की लाइन को हैरानी से देखते नज़र आए।
read more at हिन्दुस्तान


