Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विश्व भूषण हरिचंदन ने ली छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 23 February 2023
विश्व भूषण हरिचंदन ने गुरुवार को रायपुर स्थित राजभवन में छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की। हरिचंदन को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। ओडिशा के रहने वाले हरिचंदन इससे पहले आंध्र प्रदेश के राज्यपाल थे और वह 5 बार विधायक रह चुके हैं।