जयपुर में दीवारों पर लिखे गए 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' व 'पंजाब मुक्त' के नारे
जयपुर (राजस्थान) में दीवारों पर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' और 'पंजाब मुक्त' के नारे लिखे गए हैं। मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने पुलिस से आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा, "पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जल्द पता चल जाएगा कि...भारत विरोधी नारे किसने लिखे हैं। ये किसी सिरफिरे की शरारत हो सकती है।"
read more at इंडिया टीवी


