मुझे 'हिम्मतवाला' व 'बाहुबली' पर बराबर विश्वास था, दोनों के लिए तैयार नहीं थी: तमन्ना
75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें साजिद खान की 'हिम्मतवाला' और एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' पर बराबर विश्वास था। बकौल तमन्ना, "मैं दोनों के लिए तैयार नहीं थी...अब मैं वह शख्स नहीं...जिसने 'हिम्मतवाला' या 'बाहुबली' की थी...मैं उससे आगे बढ़ गई हूं...सफलता और विफलता दोनों का जश्न मनाती हूं।"


