उत्तराखंड में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने के कारण 2 मज़दूरों की हुई मौत, 6 घायल
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में बुधवार को एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने के कारण 2 मज़दूरों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। नरकोटा इलाके में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बन रहे पुल की शटरिंग (लोहे का जाल) पलटने से मज़दूर उसके नीचे दब गए। बचावकर्मियों ने शटरिंग काटकर 6 मज़दूरों को बचाया और 2 के शव बरामद किए।
read more at भाषा


