मुझे कुछ फिल्मों से निकाला गया क्योंकि बड़े ऐक्टर्स उनमें काम करना चाहते थे: राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव ने 'इंडिया टुडे' से कहा है, "शुरुआत में कुछ फिल्मों से इसलिए निकाला गया क्योंकि बड़े ऐक्टर्स उनमें काम करना चाहते थे।" उन्होंने कहा, "मेरे छोटे शहर से होने के कारण मेरे प्रति कई लोगों का नज़रिया अलग था...लोग मुझसे पूछते थे, 'मैं फिल्मों में लीड ऐक्टर कैसे बन सकता हूं?' लोग मौका नहीं देना चाहते थे।"


