जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव बने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। हिमाचल के 28वें मुख्य न्यायाधीश बने राव को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राव के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
read more at ABP न्यूज़


