दिल्ली के स्कूल में यूनिफॉर्म को लेकर डांटे जाने से गुस्साए 2 छात्रों ने टीचर को मारा चाकू
इंद्रपुरी (दिल्ली) के एक सरकारी स्कूल में गुरुवार को 2 छात्रों ने एक अन्य छात्र के साथ मिलकर 29-वर्षीय भूदेव नामक टीचर को चाकू से कई बार वार कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, टीचर द्वारा यूनिफॉर्म को लेकर डांटे जाने से छात्र गुस्से में थे। बकौल पुलिस, एक 18-वर्षीय छात्र पकड़ा गया है जबकि अन्य की तलाश है।
read more at ABP न्यूज़


