Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डिनो मोरिया को ईडी ने भेजा दूसरा समन, मीठी नदी घोटाले से जुड़ा है मामला

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 18 June, 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता डिनो मोरिया को मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में बुधवार को पूछताछ के लिए दोबारा समन भेजा है। ईडी ने इससे पहले 6 जून को डिनो और उनके भाई सैंटिनो मोरिया के मुंबई स्थित घर और दफ्तरों पर छापेमारी की थी। वहीं, ईडी ने डिनो से पहले भी मामले को लेकर पूछताछ की है।