उत्तराखंड में बंधक बनाए गए नेपाल के 35 युवक कराए गए मुक्त, जॉब का झांसा देकर लाए गए थे
उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) में कथित रूप से बंधक बनाकर रखे गए नेपाल के 35 युवकों को मुक्त कराया गया और मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नेपाली दूतावास द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन युवकों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था। दूतावास ने कहा कि बंधक बनाने वाले लोगों ने युवकों को प्रताड़ित किया।
read more at दिप्रिंट


