Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, कुशीनगर व फतेहपुर के एसपी बदले

short by खुशी / on Wednesday, 31 July, 2024
उत्तर प्रदेश सरकार ने फतेहपुर और कुशीनगर ज़िलों के एसपी समेत 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामने आई तबादला सूची के अनुसार, अब आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर और धवल जायसवाल को फतेहपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, अभिषेक यादव को प्रयागराज में रेलवे का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।