ज़ोमैटो के बाद स्विगी ने बढ़ाई प्लैटफॉर्म फीस
ज़ोमैटो द्वारा अपना प्लैटफॉर्म शुल्क बढ़ाए जाने के बाद अब स्विगी ने भी अपनी प्लैटफॉर्म फीस बढ़ा दी है। स्विगी ने प्लैटफॉर्म शुल्क ₹14.99 से बढ़ाकर ₹17.58 प्रति ऑर्डर (जीएसटी सहित) कर दिया है जो लगभग 17% की वृद्धि दर्शाता है। गौरतलब है कि ज़ोमैटो ने प्रति ऑर्डर फीस में ₹2.40 की बढ़ोतरी की है।
read more at NDTV Profit


