ISRO ने गगनयान मिशन के लिए किया मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप का सफल परीक्षण
ISRO ने मध्य प्रदेश के ADRDE ड्रॉप ज़ोन में गगनयान मिशन के लिए इंटीग्रेटेड मेन पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट (IMAT) को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। इसका उद्देश्य गगनयान जी1 मिशन के दौरान अधिकतम संभावित भार की स्थिति में मुख्य पैराशूट की मज़बूती और डिज़ाइन को परखना था। यह पैराशूट सिस्टम समुद्र में लैंडिंग से पहले क्रू कैप्सूल की गति कम करेगा।
read more at ISRO


