कितने पढ़े-लिखे हैं राघव चड्ढा?
राज्यसभा में 'आप' के उप-नेता पद से हटाए गए राघव चड्ढा ने 2009 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने 2011 में चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स पूरा किया और फिर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एग्ज़ीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम भी पूरा किया। राघव ने डेलॉइट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया है।
read more at Times Now नवभारत


