पाकिस्तान के हमले में 3 महिलाओं और 4 बच्चों की हुई मौत: ईरान की मीडिया
ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा ईरान में गुरुवार को किए गए हवाई हमलों में 3 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत हुई। वहीं, पाकिस्तान ने बताया कि हमले में कई 'आतंकी' मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने ईरान में बलूच अलगाववादी समूहों 'बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट' और 'बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी' के ठिकानों पर हमला किया है।
read more at Times Now


