क्यों केकेआर के खिलाफ मरून और हरे रंग की जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरेगी एलएसजी?
एलएसजी रविवार को ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में केकेआर के खिलाफ मरून और हरे रंग की स्पेशल जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरेगी। फुटबॉल क्लब मोहन बागान और कोलकाता शहर के सम्मान में एलएसजी यह जर्सी पहनेगी। गौरतलब है, मोहन बागान की जर्सी में भी यही रंग शामिल हैं और एलएसजी व मोहन बागान सुपर जायंट के मालिक भी एक ही हैं।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


