पहलवानों के धरना स्थल पर खाना-पानी नहीं आने दे रही दिल्ली पुलिस, काटी बिजली: बजरंग पूनिया
रेसलर बजरंग पूनिया ने दिल्ली पुलिस पर जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरना स्थल पर खाना-पानी ना आने देने और बिजली काटने का आरोप लगाया है। बजरंग ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के चीफ बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में 2 एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने पहलवानों का धरना खत्म करवाने के लिए ऐसा किया।
read more at News18 हिंदी


