Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे' बयान को लेकर परेश के खिलाफ कोलकाता में एफआईआर दर्ज

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 6 December 2022
बीजेपी नेता व अभिनेता परेश रावल के 'बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे' बयान को लेकर कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीपीआई(एम) पश्चिम बंगाल के नेता मोहम्मद सलीम ने परेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बकौल सलीम, रावल की टिप्पणी भड़काऊ थी और दंगे भड़काने के साथ-साथ समुदायों के बीच सद्भाव को खत्म कर सकती है।