Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डेल्टा के मुकाबले ओमीक्रॉन है ज़्यादा संक्रामक, केस दोगुने होने का समय 2 दिन: यूएस सीडीसी

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 16 December 2021
यूएस सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन की निदेशक रोशेल वैलेंस्की के मुताबिक, शुरुआती आंकड़े दर्शाते हैं कि कोविड-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट डेल्टा से ज़्यादा संक्रामक है। बकौल वैलेंस्की, इसके मामलों के दोगुने होने का समय लगभग दो दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉक्टर एंथनी फाउची के अनुसार, मौजूदा टीकों की बूस्टर खुराक ओमीक्रॉन पर असरदार है।
read more at Twitter