Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

15 अगस्त को 21 तोपों की सलामी के लिए पहली बार स्वदेशी 'होवित्ज़र' तोप का होगा इस्तेमाल

short by shashank mishra / on Wednesday, 10 August, 2022
रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया है कि लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पारंपरिक 21 तोपों की सलामी के दौरान स्वदेश विकसित 'होवित्ज़र' तोप का पहली बार इस्तेमाल होगा। डीआरडीओ ने 'मेक इन इंडिया' के तहत 'एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम' (एटीएजीएस) विकसित किया है। समारोह के लिए इस तोप में कुछ तकनीकी बदलाव भी किए गए हैं।