महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर में आज भी घरों में नहीं लगाए जाते ताले
अहमदनगर (महाराष्ट्र) स्थित शनि शिंगणापुर गांव में आज भी घरों/दुकानों में ताले नहीं लगाए जाते हैं। मान्यता है, गांव की रक्षा स्वयं शनि देव करते हैं और उनकी नज़र प्रत्येक घर पर रहती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां लोग कीमती चीज़ें रखने के लिए थैली और डिब्बे का इस्तेमाल करते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यहां आज तक कोई चोरी नहीं हुई।
read more at ABP न्यूज़


