₹100 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनसीपी नेता अनिल देशमुख को दी ज़मानत
बॉम्बे हाईकोर्ट ने ₹100 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई द्वारा दायर केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख को ज़मानत दे दी है। इससे पहले सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में देशमुख की ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी। देशमुख ने सीबीआई कोर्ट के उन्हें ज़मानत न देने के आदेश को चुनौती दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


