मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाज़ुक, आईसीयू में किया गया शिफ्ट: मेदांता अस्पताल
गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाज़ुक है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बकौल अस्पताल, विशेषज्ञों की टीम द्वारा सिंह का इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है, मुलायम सिंह पिछले कुछ दिनों से मेदांता में भर्ती हैं।
read more at भाषा


