केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जितिन प्रसाद ने यूपी सरकार के मंत्री पद से दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पीलीभीत से सांसद जितिन को केंद्र सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। जितिन 2021 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे।
read more at ABP न्यूज़


