दिल्ली के सीआर पार्क में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइज़री
दिल्ली के सीआर पार्क में दुर्गा पूजा की भीड़ के कारण ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री के अनुसार, 28 सितंबर-2 अक्टूबर तक शाम 4:00 बजे से रात 12:00 बजे तक पंचशील से ग्रेटर कैलाश, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग और सीआर पार्क मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। बकौल एडवाइज़री, कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
read more at X


