अनुराग कश्यप मेरे दोस्त नहीं, बिना बात किए हमने साथ में यात्रा की है: नवाज़ुद्दीन
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप संग अपने रिश्ते को लेकर कहा है, "सच कहूं तो मैं और अनुराग दोस्त नहीं हैं। हमने साथ में बिना बात किए 5-6 घंटे की यात्रा की है।" हालांकि, नवाज़ुद्दीन ने कहा कि उनके दिल में अनुराग के लिए खास जगह है। गौरतलब है, नवाज़ुद्दीन ने उनकी कई फिल्मों में काम किया है।


