Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिसोदिया की रिहाई को लेकर सीपीआईएमएल के विधायकों ने बिहार विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

short by राकेश / on Tuesday, 28 February 2023
बिहार विधानसभा परिसर में मंगलवार को सीपीआईएमएल के विधायकों ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिहाई की मांग व देश के संघीय ढांचे पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीपीआईएमएल ने संवैधानिक संस्थाओं के बीजेपी द्वारा दुरुपयोग की भर्त्सना करते हुए विपक्ष को एकजुट होने का आह्वान भी किया। शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हुए हैं।