UP में स्वाइन फ्लू अलर्ट के बीच डिप्टी CM ने लिया अस्पतालों का जायज़ा, तैयारियों पर जताई नाराज़गी
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बीच उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अस्पतालों की तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने वार्ड/OPD/इमरजेंसी सेवाओं में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। समीक्षा के बाद उन्होंने बाराबंकी, श्रावस्ती, झांसी और गोरखपुर में व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया और अधिकारियों को सुधार के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।
read more at जनसत्ता


