Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

नेपाल में आया भूकंप
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 8 September, 2026
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नेपाल में काठमांडू से 196-किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में मंगलवार रात 09:38:39 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले 6-सितंबर को नेपाल में लगभग ढाई-घंटे के अंदर भूकंप के 2 झटके आए थे। नेपाल में 26 अगस्त को आई प्रलयकारी बाढ़ से अबतक 1357 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5326 लोग लापता हैं।
read more at X
यूपी में सरकारी डॉक्टरों को बड़ा तोहफा, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर की गई 70 वर्ष
short by Himanshu / on Tuesday, 8 September, 2026
उत्तर प्रदेश में अब सरकारी चिकित्सक सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति के माध्यम से 70 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पुनर्नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान व्यवस्था के तहत सरकारी डॉक्टर 65 साल की आयु तक सेवाएं दे सकते हैं।
बुखार कब बन सकता है गंभीर? इन लक्षणों से करें पहचान
short by पंकज कसरादे / on Tuesday, 8 September, 2026
मुंबई के डॉ. सुनील जैन के अनुसार, बुखार आमतौर पर खुद कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह किसी अंदरूनी समस्या का लक्षण होता है। उनके अनुसार, बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी, होंठ/नाखूनों का नीला पड़ना, सीने में दर्द, अचानक भ्रम की स्थिति, अत्यधिक नींद/बेहोशी, दौरे पड़ना और गंभीर कमजोरी हो तो तुरंत चिकित्सकीय जांच ज़रूरी है।
read more at Hindustan Times
मुंबई में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से बंदूक के साथ पकड़ा गया शख्स
short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 8 September, 2026
मुंबई पुलिस ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में बंदूक लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक कार्यक्रम में शामिल होना है। एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया जिसने खुद को पीएम कार्यालय का अधिकारी बताया था। पुलिस ने कहा, "मुंबई क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है।"
आमेर किले के पास टूरिस्ट गाइड की हत्या के बाद हुआ बवाल, सड़क पर उतरे लोग; बाज़ार कर दिए बंद
short by Anuj / on Tuesday, 8 September, 2026
आमेर किले के पास चाकूबाज़ी की घटना में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और गाइड समुदाय ने बाज़ार बंद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीष का आज़म नामक जीप चालक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
बंगाल में 150 साल पुराना भगवान शिव का मंदिर गंगा में समाया, रोने लगे गांववाले
short by शुभम श्रीवास्तव / on Tuesday, 8 September, 2026
मालदा (पश्चिम बंगाल) में 150-साल से अधिक पुराना भगवान शिव का मंदिर मिट्टी कटाव के कारण गंगा नदी में ढह गया जिसका वीडियो सामने आया है। मंदिर पर पिछले साल से कटाव का खतरा मंडरा रहा था और अस्थाई सुरक्षा कार्य के कारण यह अबतक खड़ा था। मंदिर को आंखों के सामने गंगा में समाते देखकर ग्रामीण फूट-फूटकर रोने लगे।
read more at Times Now
ओडिशा के जंगलों में दिखे 5 ओरंगुटान, वाइल्ड लाइफ तस्करी की आशंका
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 8 September, 2026
बालासोर (ओडिशा) के बिचित्रपुर के जंगलों में मंगलवार को 5 ओरंगुटान दिखाई दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर लिया है और जांच के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया। यह जानवर भारत में नहीं पाया जाता है जिसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानवरों की तस्करी का शक जताया जा रहा है।
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 8 September, 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। नोएडा के सेक्टर-82 स्थित सोसाइटी में उनका शव फंदे से लटका मिला और पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने नोट में बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है।
उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क रजिस्ट्रार सहित 553 पदों पर निकली भर्ती
short by Himanshu / on Tuesday, 8 September, 2026
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क-रजिस्ट्रार सहित ग्रुप-सी के 553 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 12वीं पास युवा 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukssscrecruitment.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा।
इस शहर में 6 महीने के लिए बैन हुआ Uber और Rapido, आखिर क्यों लिया गया सख्त एक्शन?
short by Rishi Raj / on Tuesday, 8 September, 2026
चंडीगढ़ में स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने नियमों का लगातार पालन नहीं करने पर Uber और Rapido के एग्रीगेटर लाइसेंस 6-महीने के लिए सस्पेंड कर दिए। दरअसल, कंपनियों को इंश्योरेंस, ड्राइवर ट्रेनिंग और किराया नियमों से जुड़े दस्तावेज जमा करने के लिए कई नोटिस दिए गए लेकिन तय समय में कोई जवाब नहीं मिला और सब्सक्रिप्शन-मॉडल को लेकर भी शिकायतें सामने आई थीं।
read more at NewsBytes
Load More