भारतीय 'ड्रिल मैन' ने 1 मिनट में नाक में सर्वाधिक कील ठोकने का बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
हाल ही में जीभ से एक मिनट में 57 इलेक्ट्रिक पंखे रोककर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय 'ड्रिल मैन' क्रांति कुमार पारीकेरा ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक मिनट में हथौड़े से नाक में सबसे अधिक कीलें ठोकने का रिकॉर्ड बनाया है। तेलंगाना के रहने वाले क्रांति ने 22 कीलें ठोककर रिकॉर्ड बनाने का दावा किया।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


