Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में 'भरोसा यात्रा' के दौरान बाइक से गिरे कांग्रेस विधायक, कॉलरबोन में हुआ फ्रैक्चर

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 3 October, 2023
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में सोमवार को कांग्रेस की 'भरोसा यात्रा' के दौरान बाइक चला रहे पार्टी के विधायक विक्रम मंडावी बाइक से गिरकर घायल हो गए। बकौल पुलिस, मंडावी की बाईं कॉलरबोन में फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बाइक पर पीछे बैठे बीजापुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर को मामूली चोटें आई हैं।