अमेरिका से चिली जा रही फ्लाइट के पायलट की विमान के बाथरूम में हुई मौत
मियामी (अमेरिका) से चिली जा रही लताम एयरलाइंस की फ्लाइट के बाथरूम में बेहोश होकर गिरने के बाद एक पायलट की मौत हो गई है। इसके बाद को-पायलट ने पनामा सिटी में विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई। लताम एयरलाइंस ने कहा, "हम अपने कर्मचारी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।" इस विमान में 271 यात्री सवार थे।
read more at न्यूज़ 24


