Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है रैपर सूरज के 'हनुमानकाइंड' नाम के पीछे की कहानी जिनका पीएम मोदी ने किया ज़िक्र?

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 30 March 2025
रैपर सूरज चेरुकट ने एक इंटरव्यू में अपने नाम 'हनुमानकाइंड' के पीछे की कहानी बताई थी। उन्होंने बताया था, "मैंने भगवान हनुमान और अंग्रेज़ी शब्द मैनकाइंड यानी मानवता को जोड़कर अपना यह नाम रखा था...भगवान हनुमान एक ऐसा नाम है...जिसे भारत में हर जगह सुन सकते हैं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में सूरज की तारीफ की है।