Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नदी के तेज़ पानी से हाथी के बच्चे के बचाए जाने का असम के सीएम ने शेयर किया वीडियो

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 2 July, 2024
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चिरांग की ऐई नदी के तेज़ पानी में फंसे हाथी के बच्चे के बचाए जाने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, "हमारे वन अधिकारियों ने चिरांग की ऐई नदी में अपना रास्ता भूल गए एक हाथी के बच्चे को बचाया। फिलहाल उसका मानस नैशनल पार्क में इलाज चल रहा है।"