हिज़बुल्लाह ने इज़रायली हमले में की अपने शीर्ष कमांडर कोबेसी की मौत की पुष्टि
हिज़बुल्लाह ने मंगलवार को इज़रायली हमले में अपने शीर्ष कमांडर इब्राहिम कोबेसी की मौत की पुष्टि की है। इज़रायल ने दक्षिणी बेरूत उपनगर में हमला किया था। इज़रायली सेना ने बताया कि कोबेसी हिज़बुल्लाह की रॉकेट और मिसाइल इकाई का जिम्मा संभालता था और उसने 2000 में तीन इज़रायली सैनिकों का अपहरण कर उनकी हत्या की साजिश रची थी।
read more at भाषा


