ऐक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 28% बढ़कर ₹95 करोड़ हुआ
ऐक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 28% बढ़कर ₹94.82 करोड़ रहा। कंपनी के अनुसार, उसकी आमदनी सितंबर तिमाही में बढ़कर ₹790 करोड़ रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹690 करोड़ थी। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹73.94 करोड़ था।
read more at भाषा


