Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अक्टूबर में 4 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 14 November 2024
थोक मूल्य आधारित महंगाई दर अक्टूबर में 4 महीने के उच्च स्तर 2.36% पर पहुंच गई है। खाद्य पदार्थों खासकर सब्ज़ियों व विनिर्मित वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी इसकी मुख्य वजह रही है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई अक्टूबर में बढ़कर 13.54% हो गई जबकि सितंबर में यह 11.53% ही थी।