Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी कर रही यह कंपनी, आज ही हो सकता है एलान

short by Aakanksha / on Thursday, 26 June, 2025
देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में से एक नेस्ले इंडिया गुरुवार को बड़ा एलान कर सकती है। कंपनी के बोर्ड की आज होने वाली बैठक में पहली बार बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। वहीं, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 1% से अधिक चढ़कर ₹2,435 के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे।