बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मु से मिलीं वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को संसद में बजट 2024-25 पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। राष्ट्रपति से मुलाकात की उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। इसके बाद सीतारमण केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगी और कैबिनेट से बजट को मंज़ूरी मिलने के बाद वह 11 बजे बजट पेश करेंगी।
read more at X


