फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को सौंपा गया
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ पद पर रहते हुए मादक पदार्थ रोधी कार्रवाई से संबंधित 'मानवता विरोधी अपराध' के आरोपों पर मुकदमा चलाया जाएगा। डुटेर्टे को मंगलवार को मनीला में एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। आईसीसी ने डुटर्टे के खिलाफ वॉरंट जारी किया था।
read more at इंडिया टीवी


