Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कपड़ा मंत्रालय ने अकाउंटेंट समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, ₹2 लाख/माह तक होगा वेतन

short by ऋषि राज / on Tuesday, 21 January 2025
कपड़ा मंत्रालय के अधीन कार्यरत वस्त्र समिति ने टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल और अकाउंटेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट textilescommittee.nic.in या ibpsonline.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31-जनवरी तय की गई है। इन पदों पर मासिक सैलरी पदानुसार ₹29,200 से लेकर ₹2,08,700 तक निर्धारित की गई है।