सीएम अब्दुल्ला ने J&K को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बकौल रिपोर्ट्स, इस मुलाकात में अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग रखी जिसका प्रस्ताव उनकी सरकार ने पहली मंत्रिमंडल बैठक में पारित किया था। गौरतलब है, यह मुलाकात अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके पहले दिल्ली दौरे पर हुई।
read more at भाषा


